{"_id":"5b57416e4f1c1ba61f8b4e54","slug":"hizbul-mujahideen-attacked-on-crpf-patrol-party-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सीआरपीएफ पार्टी पर हिजबुल आतंकियों ने किया हमला, एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सीआरपीएफ पार्टी पर हिजबुल आतंकियों ने किया हमला, एक जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
सचिवालय से 300 मीटर दूर बटमालू इलाके में मंगलवार को सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने हमला बोल दिया। इसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।
विज्ञापन
बटमालू इलाके में आतंकियों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे वहां तैनात सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि हमले में सीआरपीएफ की 23 बटालियन का कांस्टेबल शंकर लाल बराला (राजस्थान निवासी) शहीद हो गया। दो अन्य घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। हमले के तुरंत बाद सीआरपीएफ और पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पूरे इलाके को घेरकर एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया क्योंकि उन्हें शक था कि आतंकी आसपास ही कहीं पनाह लिए हुए हैं। शहर के लगभग सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स को सीलकर तलाशी ली गई। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग सका।
एक महीने पहले करन नगर में किया था हमला
Sunjwan terrorist attack in Jammu
इससे पूर्व आतंकियों ने 15 जून को बटमालू से कुछ किलोमीटर दूर करन नगर इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को निशाना बनाया था। इसमें दो जवान घायल हुए थे जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया था।