फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hizbul militant killed sameer tiger agter viral his pic with m4 carbine

जम्मू-कश्मीरः कंधे पर M- 4 कार्बाइन लेकर चर्चा में आया था समीर टाइगर

Tue, 01 May 2018 10:34 PM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 01 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
hizbul militant killed sameer tiger agter viral his pic with m4 carbine
sameer tiger - फोटो : file photo

हिजबुल कमांडर समीर टाइगर अपनी आतंकी गतिविधियों के कारण चर्चा में बना रहता था। लेकिन पिछले साल नंवबर में वो  सोशल मीडिया पर छा गया।  इसकी वजह अमेरिकी रायफल एम-4 कार्बाइन थी। समीर टाइगर की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की गई थी।

विज्ञापन


जिसमें वो अमेरिका में निर्मित बेहद खतरनाक रायफल एम-4 कार्बाइन को अपने कांधे पर रख के खड़ा था। ऐसा पहली दफा था जब किसी आतंकी के पास ऐसी अत्याधुनिक रायफल मिली हो। इस तस्वीर के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


  जांच में पता चला कि आतंकी तस्वीर में जो गन लेकर खड़ा हुआ है उसका इस्तेमाल अमेरिका की नाटो सेना व पाक की स्पेशल फोर्सेज करती हैं। हालांकि सुरक्षाबलो ने पुलवामा जिले के अगलर कांडी इलाके तीन आतंकियों को मार गिरा कर उनके पास से ये रायफल को भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों में दहशतगर्द मसूद अजहर का भांजा तलहा रशीद भी शामिल था। गौरतलब है कि हिजबुल के  पोस्टर ब्वाय आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में आतंक की फैक्ट्री को संभालने का जिम्मा हिज्ब ने समीर टाइगर को सौंप दिया था।

फोटो खिचवाने का बेहद शौकीन था समीर
आतंकी समीर टाइगर सोशल मीडिया पर बेहद सक्त्रिस्य रहता था। उसकी अक्सर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती थी। शुरूआती समय से ही बड़े बालों में उसकी फोटो सामने आती रही है। हाल में में उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो नए लड़ाके को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देते नजर आ रहा था।

मां से मिलने घर आया था समीर टाइगर

hizbul militant killed sameer tiger agter viral his pic with m4 carbine
sameer tiger - फोटो : file photo

खूंखार आतंकी समीर टाइगर पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके का ही रहने वाला था। सूत्रों की मानें तो वो यहां अपने मां से मिलने आया था। लेकिन इसबात की भनक सुरक्षा एजेंसियों को लग गई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आधी रात को पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दी। 

आतंकियों पर निगरानी और उनकी सटीक लोकेशन की जानकारी के लिए चॉपर और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। बता दें कि स्थानीय  समर्थन प्राप्त होने के कारण खूंखार दहशतगर्द समीर ज्यादातर दक्षिणी कश्मीर के इलाकों में ही सक्त्रिस्य रहता था।

वो कई बार सुरक्षा एजेंसियों  के बनाए जाल में फंस चुका था लेकिन अपनी चालाकी के कारण वो हर बार सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाता था।

वसीम टाइगर को सलामी देने आया था द्रबगाम
आतंकी समीर टाइगर अपने जिगरी दोस्त और हिजबुल आतंकी वसीम टाइगर के नवंबर 2017 में मारे जाने के बाद उसे बंदूक से सलामी देने  द्रबगाम आया था। जहां उसने उसने वसीम को सलामी देते हुए करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की और उसके बाद भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed