{"_id":"585148044f1c1bad5d64a6f9","slug":"hitech-instruments-for-jk-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों पर सरकार गंभीर, हाईटेक उपकरणों से J&K पुलिस को किया जाएगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमलों पर सरकार गंभीर, हाईटेक उपकरणों से J&K पुलिस को किया जाएगा लैस
एजेंसी/जम्मू
Updated Wed, 14 Dec 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
आतंकी हमलों को विफल करने के लिए रियासत पुलिस आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगी। हर तरह के विस्फोटकों की पहचान के लिए हाई-टेक उपकरणों के लिए पुलिस मुख्यालय ने ई-टेंडरिंग की है, ताकि आतंकी हमलों की नई चुनौतियों से निपटने का साजो सामान जुटाया जा सके।
ई-टेंडरिंग के जरिए पुलिस लिक्विड एक्सप्लोसिव डिटेक्टर (एलईडी), इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम्स, ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार, बॉंब इनहिबिटर्स, बूम बैरियर, फोल्डेबल मल्टी-जोन डीएफएमडी सहित अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे।
स्पेशल डायरेक्टर जनरल (लॉ एंड आर्डर) एसपी वैद के अनुसार रियासत पुलिस हाई-टेक और नवीनतम तकनीक वाले सुरक्षा उपकरण खरीदने जा रही है। इस क्षेत्र के सबसे आधुनिक उपकरणों को आतंकी हमले रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। तकनीक के लिहाज से पुलिस किसी भी तैयारी से चूकना नहीं चाहती।

Trending Videos
माइनस 50 डिग्री तक काम करेंगे उपकरण
encounter
- फोटो : Munish Sharma
पुलिस मुख्यालय में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल शेख जुनैद महमूद ने बताया कि ई-टेंडरिंग कर दी गई है। सुरक्षा की तैयारी को फुलप्रूफ करने के लिए जो भी आधुनिक साजो सामान उपलब्ध है, उसे पुलिस अपने बेडे़ का हिस्सा बनाएगी।
एआईजी के अनुसार एलईडी से 15 किस्म के नुकसानदेह तरल पदार्थों की पहचान की जा सकती है। यह उपकरण नुकसान पहुंचाने वाले तरल पदार्थ को किसी भी आकार और पैकिंग में छिपे होने के बावजूद पहचान लेगा।
खास बात है कि एलईडी माइनस 20 डिग्री से लेकर 50 डिग्री की गरमी में भी काम कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर आए तीन आतंकियाें से बरामद हुए सामान में लिक्विड आईईडी भी शामिल थी। यह रियासत में पहली बार बरामद की गई।