फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hiranagar jail to be converted in detention center, 51 prisoners sent to Jammu

हीरानगर जेल को डिटेंशन सेंटर बनाने की तैयारी, 51 कैदियों को जम्मू भेजा

Thu, 25 Feb 2021 01:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 25 Feb 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Hiranagar jail to be converted in detention center, 51 prisoners sent to Jammu
जेल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले की हीरानगर उप जेल को डिटेंशन सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। 51 कैदियाें को जम्मू की कोटभलवाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं अन्य 122 कैदियों को भी दो दिन में दूसरी जेलों में भेजने की तैयारी चल रही है। डिटेंशन सेंटर की व्यवस्था को जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं पर संभावित कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के प्रवेश जिला कठुआ में रोहिंग्याओं के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने की कवायद पिछले कुछ समय से चल रही थी। इसके लिए बाकायदा जगह और इमारत की तलाश की जा रही थी। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर जिला स्तर पर रिपोर्ट ली गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : किसान और कृषि विश्वविद्यालय मिलकर फसलों की बढ़ाएंगे पैदावार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में कठुआ में भी सत्यापन की प्रक्रिया मुकम्मल हो चुकी है। कारावास विभाग के डीआईजी एमएस लोन ने हीरानगर सब जेल से 51 कैदियों को जम्मू सेंट्रल जेल शिफ्ट करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सब जेल में कुल 173 कैदी रखे गए थे। हालांकि उन्होंने कैदियों को शिफ्ट करने की वजह संबंधी सवाल पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed