{"_id":"64b8e44de7f15372c80d2493","slug":"highway-update-bridge-broken-on-tarnah-bridge-kathua-vehicles-of-jammu-pathankot-national-highway-diverted-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Update: तरनाह नाले पर पुल टूटा, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के वाहन इस रूट पर डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway Update: तरनाह नाले पर पुल टूटा, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के वाहन इस रूट पर डायवर्ट
Thu, 20 Jul 2023 01:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:08 PM IST
सार
तरनाह नाले पर बने पुल में दरार आने से जम्मू-पठानकोट हाईवे डायवर्जन किया गया है। जान माल की सुरक्षा को देखते हुए पुल के दोनों छोर पर यातायात रोक दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे (फाइल)
- फोटो : विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ के हीरानगर क्षेत्र में तरनाह नाले पर बने पुल में दरार आने से जम्मू-पठानकोट हाईवे डायवर्जन किया गया है। जान माल की सुरक्षा को देखते हुए पुल के दोनों छोर पर यातायात रोक दिया गया है। वाहनों को डायवर्ट कर ओल्ड कठुआ-सांबा मार्ग से भेजा जा रहा है। इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक विभाग ने आम जनता और जम्मू-पठानकोट हाईवे के यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन का पालन करें।
विज्ञापन
जम्मू से कठुआ जाने के लिए सभी प्रकार के वाहनों को लोंडी मोड़ से शेरपुर चक-चड़वाल से कठुआ की ओर मोड़ दिया गया है। भारी वाहनों को लोंडी मोड़ से सांझी मोड़ से नगरी-कठुआ के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कठुआ से जम्मू की और जाने वाले वाहनों को चड़वाल मोड़ से डायर्वजन दिया गया है। सभी प्रकार के वाहनों को चड़वाल मोड़ से सांझी मोड़ से सान्याल चक से होते हुए लोंडी मोड़ से फिर जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
हल्के वाहनों और यात्री वाहनों को वाया चड़वाल से कठुआ जाने की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों को पल्ली मोड़ से नगरी की ओर मोड़ दिया गया है।