फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Highway opens after 15 hours

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बहाल

विज्ञापन
Highway opens after 15 hours
Highway opens after 15 hours - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रात भर के प्रयास के बाद शुक्रवार की सुबह पांच बजे यातायात बहाल कर दिया गया। रामबन जिले के मेहाड़ में भारी भूस्खलन के कारण यातायात रोकना पड़ा था। वीरवार की पूरी रात वहां पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। पंद्रह घंटे बाद यातायात बहाल होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वीरवार की शाम को रामबन जिले के मेहाड़ क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ का काफी बड़ा हिस्सा खिसक कर हाईवे पर गिरा था, जिसकी चपेट में एक ट्रक आ गया था। हालांकि उसके चालक एवं सह-चालक बाल-बाल बच गए थे, लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया था। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने हाईवे पर यातायात रोक दिया और मलबा साफ करने में मशीनरी को लगा दिया।
विज्ञापन

एक तरफ मलबा हटाया जा रहा था और दूसरी तरफ पूरी रात पहाड़ी दरक-दरक कर सड़क पर गिरती रही। तड़के मलबा गिरना बंद हुआ, जिसके बाद मलबा को पूरी तरह से साफ कर सड़क को खोल दिया गया। इस बीच हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी, जिससे मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed