फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Highway construction work stopped due to non-receipt of compensation

मुआवजा नहीं मिलने पर रोका हाईवे निर्माण कार्य

विज्ञापन
Highway construction work stopped due to non-receipt of compensation
रामबन। सरकार और प्रशासन के आश्वासन के बावजूद अभी तक सुध नहीं लेने पर डलवास भूस्खलन प्रभावितों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने रविवार को डलवास में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को फिर रोक कर रोष जताया और जल्द मदद देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

28 मार्च, 2020 को डलवास में भूस्खलन की जद में आने से 38 घर जमींदोज होने के साथ ही 30 से अधिक परिवार बेघर हो गए थे। आपदा के बाद प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है, जो आज भी मदद की राह देख रहे हैं। लेकिन आपदा के एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पीड़ित परिवारों को सरकार से मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि प्रशासन ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी किसी ने भी कोई सुध नहीं ली है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार मोहम्मद रफीक और एएसपी रजनी शर्मा मौके पर पहुंचे और जल्द ही मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed