फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   highway closed jammu kashmir

खुलने के कुछ घंटे बाद फिर से बंद हो गया राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
highway closed jammu kashmir
रामबन जिले में सड़क पर गिरे मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। दो दिन से बंद पड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार सुबह खुला। राजमार्ग खुलने पर वाहनों की आवाजाही चल ही रही थी कि दोपहर करीब दो बजे रामबन के मेहाड़ इलाके में पस्सियां गिरने पर फिर से राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन में राजमार्ग के दोनों तरफ यात्री वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। इसके अलावा उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में भी सैकड़ों की संख्या में यात्री वाहन व ट्रकों को रोक रखा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी और रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। राजमार्ग के बंद होने के बाद उधमपुर व रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए थे। शुक्रवार को दिन भर इंतजार के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल सका था और यात्री व चालक दिन भर परेशानियों से जूझने को मजबूर रहे थे। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह जवाहर टनल के बाहर से बर्फ को हटा कर राजमार्ग को खोल दिया गया। राजमार्ग के खुलने पर रामबन के आसपास फंसे वाहनों को श्रीनगर व जम्मू की तरफ जाने की अनुमति मिली। उधमपुर से भी कुछ वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया। अभी वाहन गुजर ही रहे थे कि दोपहर दो बजे के करीब अचानक रामबन के मेहाड़ में पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होते ही एक बार फिर से राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं उधमपुर से भी वाहनों से घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उधमपुर में जखैनी, संगूर, रठियान, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई इलाकों में वाहनों को रोक कर रखा है। रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंसे वाहनों में सवार यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। राजमार्ग को खोलने के लिए चार जेसीबी काम कर रही है, लेकिन पस्सियां इतनी ज्यादा हैं कि इनको हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं उधमपुर में फंसे यात्री व चालक सुविधाएं न मिलने के कारण परेशानियों से जूझ रहे हैं और राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed