{"_id":"583af4844f1c1b5d290881a4","slug":"high-security-in-jail-in-jammu-kashmir-after-nabha-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं है जम्मू-कश्मीर की जेलों पर हमला करना, जानें क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान नहीं है जम्मू-कश्मीर की जेलों पर हमला करना, जानें क्यों?
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
Jail
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक पंजाब में हमला कर कैदियों को छुड़ा लिया गया, लेकिन रियासत की जेलों पर हमला करना आसान नहीं। राज्य की जेलों में किसी बंदूकधारी को घुसने की इजाजत नहीं।
इसके साथ ही जेलों की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले है। हालांकि पंजाब हमले के बाद एहतियात के तौर पर जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही शहर में भी पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
डीआईजी, जेल विभाग मोहम्मद सुलेमान लोन का कहना है कि पंजाब में जेलों की सुरक्षा उनकी स्थानीय पुलिस करती है। हमारी जेलों की सुरक्षा सीआरपीएफ के पास है।

जम्मू शहर में अलर्ट
punjab is on high alert
- फोटो : File Photo
इसके अलावा जेलों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी बंदोबस्त किया गया है। खासकर सेंट्रल जेल सीसीटीवी की निगरानी में रहती है। जेलों में यदि कोई सुरक्षाबल कैदियों को लेकर आता भी है, तो उसे बंदूक लेकर भीतर नहीं जाने दिया जाता। राज्य की सभी जेलों की सुरक्षा के बंदोबस्त पूरे हैं। पंजाब जैसी कोई घटना संभव नहीं। बावजूद जेलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
पंजाब हमले के बाद शहर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नाके लगाकर हर आने-जाने पर नजर रखने और गहन तलाशी अभियान चलाने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारियों ने रविवार की शाम को कई जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच भी की।