फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high security arrangement in jammu

गणतंत्र दिवस के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

Mon, 25 Jan 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 25 Jan 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
high security arrangement in jammu

गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल सहित सेना ने नाकों पर संयुक्त रूप से सुरक्षा को संभाल लिया है।

विज्ञापन


सीमांत इलाकों से शहर की तरफ आने जाने वाले हर तरह के वाहनों की जांच की जा रही है। सीमांत इलाकों को जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। रविवार को पूरे सीमांत इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


जम्मू, कठुआ, सांबा के बार्डर पर बीएसएफ ने गश्त में नफरी को बढ़ा दिया है। उधर, सेना की नौ विशेष टुकड़ियां रियासत के महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों पर 24 घंटे सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टुकड़ियों में लगभग नौ सौ कमांडो हैं, जो किसी भी समय तत्काल मौके पर पहुंच एक्शन के लिए तैयार हैं। बताया जाता है कि पठानकोट हमले के बाद इन टुकड़ियों को मंगवाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना के बाद केंद्र ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के आने से पहले ही वह मौके पर पहुंच सके।


शहर की तमाम सड़कों पर नाके लगा दिए गए हैं। इन नाकों पर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। खासकर रात के समय गश्त बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed