फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert in srinagar on republic day

J&K: गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर में आतंकी हमले के इनपुट, पूरे शहर में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 15 Jan 2018 08:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 15 Jan 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
high alert in srinagar on republic day
- फोटो : AMAR UJALA

कश्मीर में आतंकी हमलों के होने की सूचना पर हाई अलर्ट किया गया है। सुरक्षा बलों ने कमर कसते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। गणतंत्र दिवस पर हमला करने के इनपुट मिलने के बाद सब सतर्क हो गए हैं। खासतौर पर श्रीनगर शहर में सुरक्षा पुख्ता की गई है। 

विज्ञापन


पिछले दो दिन में श्रीनगर में दो आईईडी बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने पूरे शहर को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। वाहनों की जांच भी शुरू कर दी गई है। पिछले दो दशकों में पहली बार पुराने शहर में सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया है।
विज्ञापन


सूचना है कि आतंकी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। ऐसे में इस तरह की किसी भी घटना को असफल बनाने की कोशिश की जा रही है।
पिछले साल 200 से अधिक आतंकी मारे गए।

इससे बौखलाकर आतंकियों ने हमलों का तरीका बदल दिया। इसलिए अब आईईडी के माध्यम से नुकसान पहुंचाने को ऐसा किया जा रहा है। श्रीनगर बारामूला रोड पर पहला आईईडी मिला, फिर बांदीपोरा श्रीनगर रोड पर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सोपोर में भी चार पुलिस कर्मी आईईडी हमले में शहीद हो गए। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम शेरे कश्मीर स्टेडियम में होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed