{"_id":"598019144f1c1b11128b48ab","slug":"high-alert-in-kashmir-valley-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हाई अलर्ट, शहरी इलाकों और जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हाई अलर्ट, शहरी इलाकों और जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बढ़ाई गई सुरक्षा
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर अबु दुजाना के मारे जाने के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंका में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार लश्कर कमांडर के मारे जाने के बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शनों के मद्दनेजर पुलवामा में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इस क्रम में शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग जिले में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं कश्मीर के कई अन्य इलाकों में भी जम्मू कश्मीर पुलिस के कई जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सेना और हाइवे की रोड ओपनिंग पार्टियों को भी इलाके में पूरी सतर्कता बरतने और कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन