फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert in jammu kashmir after nabha attack

नाभा जेल ब्रेक के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, प्रवेश के सभी रास्ते सील

Sun, 27 Nov 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Nov 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
high alert in jammu kashmir after nabha attack
नाभा हमले के बाद हाईअलर्ट - फोटो : File Photo
पंजाब में नाभा की हाई सिक्योरिटी मेक्सिमम जेल से हथियारबंद लोगों द्वारा खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के आतंकियों को छुड़ाए जाने पर रियासत में हाई अलर्ट कर दिया गया है। लखनपुर सहित राज्य में प्रवेश के तमाम रूट सील कर कड़ी नाकेबंदी की गई है। हर आने-जाने वाले वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। विभिन्न जेलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर पर टोल प्लाजा के नजदीक पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए राज्य में दाखिल होने वाले वाहनों की जांच की। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवान मुस्तैदी से वाहनों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


हाईवे के सभी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब से लगने वाले सभी बार्डर इलाके में सुरक्षा बलों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। साथ ही किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर फौरी कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाब के नाभा स्थित जेल से आठ से दस हथियारंबद लोगों ने सुरक्षा घेरे को भेदते हुए रविवार सुबह हमला किया और छह आतंकियों को छुड़ा कर ले गए। इनमें से एक खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का मुखिया बताया जा रहा है। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को भी हथियारबंद आतंकियों ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed