{"_id":"578284db4f1c1b6f0c7fdc67","slug":"high-alert-in-jammu-and-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी देखे जाने के बाद जम्मू और पंजाब में ताजा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी देखे जाने के बाद जम्मू और पंजाब में ताजा अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
घाटी के हालात के मद्देनजर पंजाब और जम्मू में ताजा अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी देखे जाने की लगातार रिपोर्टों के कारण पुलिस को अलर्ट किया और श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ताजा अलर्ट में वाहनों की आवाजाही पर विशेष ध्यान देने और नाकों पर उनकी जांच करने के आदेश दिए गए हैं। कठुआ पंजाब के बीच हथियार बंद लोगों के देखे जाने की सूचनाएं पहले भी मिलती रही हैं। घाटी में बवाल के बाद आतंकी फायदा उठाकर इस रूट पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने भी हाईवे पर तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। पुलिस ने भी नाके बढ़ाए हैं और श्री अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी को विशेष स्टीकर लगा रहे हैं। फिलहाल राज्य में प्रवेश द्वारा विशेष तौर पर सुरक्षा बरती जा रही है।
विज्ञापन
आईजी जम्मू दानिश राना के अनुसार जम्मू को पहले से ही अलर्ट किया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी बरती है और नाकों पर भी तलाशी अभियान बढ़ाया गया है। गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष एहतियात बरता गया है। ताजा अलर्ट से पहले ही जम्मू में सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए गए हैं। पुलिस हर चुनौती के लिए तैयार है।