फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert in jammu and kashmir after sydney siege

आस्ट्रेलिया में आतंकी वारदात के बाद सुरक्षा कड़ी

Tue, 16 Dec 2014 01:12 AM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
high alert in jammu and kashmir after sydney siege

आस्ट्रेलिया में आतंकी वारदात और चुनाव के दौरान आतंकी हमले की आशंकाओं के चलते जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। होटल व रेस्तरां के मालिक और स्टाफ को भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। किसी भी अनजान व्यक्ति की पूरी जानकारी रखने के आदेश दिए। इस जानकारी को पुलिस को बताए जाने के लिए भी कहा गया है। उत्तरी कमान का हेडक्वार्टर होने के कारण सेना को भी सतर्क किया गया है।

विज्ञापन


कश्मीर से जम्मू बीच महत्वपूर्ण जिला होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। जिले के प्रवेश द्वार पर मौजूद नाकों पर गाडि़यों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जखैनी चौक, फ्लाटा, गढ़ी चौक, रामनगर चौक में पुलिस के अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया।
विज्ञापन


जबकि सेना ने भी सैन्य क्षेत्रों में गश्त लगाई। पुलिस के बीट अधिकारी नगर में स्थित होटल, रेस्तरां में जाकर विशेष जानकारियां हासिल करने में जुटे हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस दिए जाने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चौकों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया

high alert in jammu and kashmir after sydney siege

डीआईजी गरीब दास के अनुसार चुनावों में खलल डालने के अलावा मतदान के बाद सुरक्षित रखी गई ईवीएम के आतंकी निशाने पर रहने के बाद डिग्री कालेज उधमपुर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। घाटी के बाद आस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमलों के बाद पुलिस प्रशासन ने इनकी सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त कंपनी को तैनात किया है।

डिग्री कालेज उधमपुर में रखी गई ईवीएम थ्री टायर सुरक्षा को अब फोर टायर सुरक्षा में बदल दिया है। बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों के अलावा बुलेट प्रूफ दो गाडि़यों को भी तैनात कर दिया गया। क्विक रिएक्शन टीमें भी तैयार कर दी गई हैं। अर्द्धसैनिक बलों की विशेष टुकडि़यों को तैनात किया गया है।

रात में भी सुरक्षा के लिए हाई मास्क  लाइट लगाई गई हैं, ताकि हाल के चारों और सुरक्षा बल नजर रख सकें। रात के समय चौकसी बढ़ाई गई है। सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के दौरान जवानों को हर पल 24 घंटे मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed