फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert in jammu after terrorist attack in pathankot

पठानकोट में आतंकी हमले के बाद जम्मू में हाई एलर्ट

Sat, 02 Jan 2016 11:42 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
high alert in jammu after terrorist attack in pathankot

पंजाब के पठानकोट में स्थित एयरफोर्स एयरबेस में सुबह तड़के हुए आतंकवादी हमले के बाद चारों आतंकवादी तो मार गिराए गए हैं, लेकिन इसके बाद जम्मू कश्मीर में भी हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जबकि इस आतंकवादी हमले का साफ असर पंजाब से सटे रियासत के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

जम्मू सहित सांबा, कठुआ में हाई एलर्ट घेषित कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर से सटे पठानकोट में सुबह हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

सीमा पार कर पहुंचे

high alert in jammu after terrorist attack in pathankot

ये साफ हो गया है कि चारों आतंकवादी पिछले माह ही पाकिस्तान से सीमा पार कर पहुंचे थे। इस आतंकवादी हमले के बाद से ही जम्मू-पठानकोट हाईवे को सील कर दिया गया था।

जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। फिलहाल हमला करने वाले चारों आतंकवादी मार गिराए गए हैं, लेकिन पठानकोट के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है। इस समय जबरदस्त निगरानी रखी जा रही है, वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उधर, आतंकवादी हमले के बाद कठुआ में पुलिस के शहीदों की याद में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रदद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed