{"_id":"56f19b504f1c1bbb03f14d2a","slug":"high-alert-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कार लूट की घटना के बाद जम्मू में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में कार लूट की घटना के बाद जम्मू में अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट
पंजाब में कार चालक से कार छीनकर भागे संदिग्धों की सूचना के बाद पूरे जम्मू जिले में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी आने के बाद सभी पुलिस स्टेशनों को अलर्ट रहने और जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए।
देर रात को शहर के बाहर इलाकों नगरोटा, कुंजवानी, सतवारी, बिक्रम चौक सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के नाके लगाकर हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रखी गई।
बताया जाता है कि कुछ हथियारबंद लोगों ने पंजाब के सुजानपुर में एक युवक से कार छीनी। इसके बाद वह जम्मू की तरफ आ गए। पिछले कई दिनों से शहर में आतंकियों के घुसने की सूचनाएं मिल रही है।
विज्ञापन
कई दिनों से लगातार पुलिस की ओर से सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बिना किसी कोताही के अफवाहों को लेकर भी जांच शुरू कर दी है। सभी जांच एजेंसियों को सक्रिय होकर इस पर नजर रखने के लिए कहा गया है।