{"_id":"5894a8214f1c1b313de8482c","slug":"hideout-demolished-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के गांदरबल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गैस सिलेंडर आईईडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के गांदरबल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गैस सिलेंडर आईईडी बरामद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। ठिकाने से एक गैस सिलेंडर आईईडी, 2 एके मैगजीन, 60 एके राउंड तथा गोला बारूद मिला है।
जिले के गुंड इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इस पर सीआरपीएफ की 118 बटालियन और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
माना जा रहा है कि आतंकियों ने किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार छिपा रखे थे। ज्ञात हो कि वीरवार को आतंकियों की ओर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में बिछाई गई आईईडी को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया था।
विज्ञापन
अवंतीपोरा इलाके के चारसू गांव में 3 राष्ट्रीय रायफल्स की रोड ओपनिंग पार्टी ने सड़क किनारे आतंकियों की ओर से लगाई गई आईईडी को देखा था।