फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hideout Busted in Tral, Large quantity of arms and ammunition recovered

त्राल में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाना नष्ट किया

Sun, 25 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 25 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hideout Busted in Tral, Large quantity of arms and ammunition recovered

उत्तरी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाना नष्ट किया। एक गुप्त सूचना के आधार पर सेना की तीन राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 185वीं बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साझा अभियान में यह सफलता मिली। ठिकाने से दैनिक जीवन से जुड़ी कई चीजें मिलीं हैं।

विज्ञापन


सेना की तीन आरआर के कर्नल रोहित ने बताया कि उन्हें एक सूचना मिली कि इलाके में आतंकियों का एक ठिकाना है। इस पर इलाके में साझा तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिस दौरान उन्हें एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकी ठिकाने से जिस प्रकार का सामान हाथ लगा है उससे साफ है कि आतंकियों ने वहां रहने की पूरी तैयारी की थी ताकि सर्दियों का समय वहां गुजार सकें। ठिकाना जमीन के नीचे एक कमरे के आकार में था, जहां आराम से गुजर बसर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापामारी के दौरान ठिकाने से तीन कंबल, छह किलो दाल, तीन किलो नमक, एक सोलर लाइट, छह रिचार्जेबल बैटरी, एक किलो सूखा दूध, 10 टार्च बैटरी, तीन खुदाई के औजार, दो कुल्हाड़ियां, एक लास्क, दो प्लेट, एक प्रेशर कुकर के अलावा कई अहम चीजें मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed