फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heroine amounting rupees three hundred crore seized at cross loc trade

क्रॉस LoC ट्रेड की आड़ में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, पाक से आई 300 करोड़ की हेरोइन जब्त

Sat, 22 Jul 2017 09:56 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 22 Jul 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Heroine amounting rupees three hundred crore seized at cross loc trade

क्रास एलओसी ट्रेड के नाम पर पीओके से ड्रग्स की तस्करी का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया गया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला स्थित सलामाबाद ट्रेड सेंटर में छापेमारी कर  पुलिस द्वारा साढ़े 66 किलो हेरोइन जब्त की गई। पाक अधिकृत कश्मीर से आए एक ट्रक में यह खेप छिपाई गई थी ।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा ड्राइवर गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसएसपी बारामुला इम्तियाज हुसैन के अनुसार इस खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 300 करोड़ है।एक सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा जिले के उड़ी स्थित सलामाबाद ट्रेड सेंटर में छापेमारी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक नंबर एजेके-एक्सए-267 की तलाशी में डिब्बों में छिपाई गई हेरोइन बरामद की गई। यह ट्रक पाक अधिकृत कश्मीर से क्रास एलओसी ट्रेड में सामान लेकर इस पार आया था। सूत्रों ने बताया कि इन डिब्बों को विशेष रूप से तस्करी के लिए तैयार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

66.5 किलो ड्रग्स की खेप बरामद

Heroine amounting rupees three hundred crore seized at cross loc trade
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो

एसएसपी बारामुला इम्तियाज हुसैन ने बताया कि यह ट्रक पाक अधिकृत कश्मीर से आया है जिसके बारे में पुलिस के पास पहले से जानकारी पहुंच चुकी थी कि इसमें ड्रग्स की तस्करी हो रही है। इस आधार पर पुलिस की टीम द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें से 66.5 किलो ड्रग्स की खेप बरामद हुई। शुुरुआती जांच में यह हेरोइन लग रही है। एफएसएल जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सैयद यूसुफ को गिरफ्तार किया है जो पीओके के चरवाया मुजफ्फराबाद का रहने वाला है। ट्रक को सीज कर जांच की जा रही है। बताया कि डीजीपी ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है जो जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि ड्रग्स की खेप किसने भेजी और इसे कहां पहुंचाई जानी थी। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत उड़ी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed