फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Helpers of Pakistani Lashkar terrorist Kari are on the radar of security agencies

Jammu : सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं लश्कर के पाकिस्तानी दहशतगर्द कारी के मददगार, संदिग्धों पर गहरी नजर

Sat, 25 Nov 2023 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 01:34 AM IST
सार

इन आतंकियों से जुड़े मददगार सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं और उन्हें जल्द बेनकाब कर गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Helpers of Pakistani Lashkar terrorist Kari are on the radar of security agencies
demo pic... - फोटो : रवि वर्मा

विस्तार

बाजीमाल में हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक लश्कर के खूंखार आतंकी कमांडर कारी और उसके साथी के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इन आतंकियों से जुड़े मददगार सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं और उन्हें जल्द बेनकाब कर गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन


सेना ने दावा किया है कि लश्कर कमांडर कारी राजोरी के ढांगरी में सात हिंदुओं की हत्या और कंडी केसरी हिल में पांच पैरा कमांडो के बलिदान का भी मास्टरमाइंड था। इसके अलावा राजोरी-पुंछ में कई अन्य आतंकी गतिविधियों में वह शामिल रहा। एक साल से राजोरी-पुंछ में सक्रिय था। इस जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां कारी के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) और अन्य स्थानीय मददगारों का पता लगाने में जुट गई हैं, जिनकी मदद से आतंकी कमांडर जंगली इलाकों में घूमता रहा और किसी की नजर में नहीं आया। सुरक्षा एजेंसियां उन मददगारों का पता लगा रही हैं जो कारी और उसके साथी को खाना व रसद मुहैया करवाते रहे हैं, या अपने घरों में पनाह देते रहे हैं। क्योंकि बिना स्थानीय मदद के किसी आतंकी का एक साल तक जिंदा रहना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया है कि राजोरी के बुद्धल, कोटरंका, कालाकोट आदि इलाकों के कई लोग सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं, जिन पर आतंकियों को पनाह देने और व्यवस्थाएं मुहैया कराने का संदेह है। जल्द कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है, ताकि लश्कर कमांडर कारी के मददगारों को और अपने ही देश में रह रहे देश के दुश्मनों को बेनकाब किया का सके।


कालाकोट के ब्रेवी स्थित एक धार्मिक नेता के घर आतंकियों के ठहरने का वीडियो वायरल
बाजीमाल में मारे गए दोनों आतंकियों का एक वीडियो रविवार शाम को वायरल हुआ था, जिसमें दोनों कालाकोट के ब्रेवी स्थित किसी धार्मिक नेता के घर पर दो महिलाओं के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों आतंकियों ने उस घर में खाना खाया, वहां आराम किया और बिना किसी डर के वहां से चले गए। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि लश्कर कमांडर और उसका साथी पहले भी उस घर में आते-जाते रहे होंगे। यदि पहले घरवालों ने सुरक्षाबलों को जानकारी दी होती तो बाजीमाल में सेना के अधिकारी और जवान बलिदान न होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed