फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   help line desk

महिलाओं, लड़कियों के खिलाफ हिंसा समाप्त करना हो सर्वोच्च प्राथमिकता

विज्ञापन
help line desk
भद्रवाह थाना में महिलाओं की सहायता के लिए महिला पुलिस हेल्पलाइन डेस्क स्थापित किया गया है। मंगलवार को इसका शुभारंभ एएसपी अब्दुल कयूम ने एसडीपीओ मीर गफूर व एसएचओ भद्रवाह हसन कमल की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला पुलिस हेल्पलाइन डेस्क महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में मदद करेगी। एएसपी ने हिंसा का शिकार हुई महिलाओं और बच्चों के न्याय के लिए प्रभावी उपायों पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता और भद्रवाह संयुक्त समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माजिद मलिक ने बयान जारी कर पुलिस विभाग विशेष रूप से डीजीपी, आईजीपी जम्मू, डीआईजी डीकेआर रेंज, एसएसपी डोडा और एएसपी भद्रवाह को महिला पुलिस हेल्पलाइन डेस्क खोलने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed