{"_id":"583331d9977576a69f67cf9c91d45bec","slug":"heavy-traffic-on-jammu-akhnoor-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-अखनूर सड़क पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-अखनूर सड़क पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
Updated Thu, 16 Oct 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
जम्मू को पुंछ और वाया मुगल रोड कश्मीर घाटी को जोड़ने वाली जम्मू-अखनूर सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण इसके फोर लेन करने की मांग जोर पकड़ रही है। इस सड़क को फोर लेन करने की पर सियासत भी होती रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में जम्मू-पुंछ सीट से जीत का परचम फहराने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सड़क को फोर लेन करने का वादा किया था।
विज्ञापन
सरकार के सौ दिन बीत जाने पर भी कुछ होता नजर नही आता। क्षेत्र के पंचों-सरपंचों और अन्य लोगों ने इस सड़क को फोर लेन करने की मांग को एक बार फिर दोहराया है। राज्य में हुई बारिशों के कारण जम्मू-कश्मीर हाईवे की हालत खराब है।
विज्ञापन
इसके चलते कश्मीर को जाने वाले अधिकतर वाहन जम्मू से अखनूर होते हुए वाया मुगल रोड कश्मीर आ-जा रहे हैं, जिसके चलते इस सड़क पर ट्रैफिक पहले से ज्यादा बढ़ गया है। हालत यह हो गई है कि दस से पंद्रह किलोमीटर का सफर 45 मिनट से एक घंटे में पूरा हो पाता है। इसके चलते हादसे भी बढ़ गए हैं। लोगों ने एक बार फिर सड़क के फोरलेन करने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन