फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy snowfall in kashmir

गुलमर्ग, जोजिला, पहलगाम में बर्फबारी

Sat, 24 Oct 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर/जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर/जम्मू Updated Sat, 24 Oct 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in kashmir

बारिश और बर्फबारी के साथ शनिवार को राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग सहित पहलगाम, सोनामर्ग और पीर पंजाल के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम तक यह सिलसिला जारी था। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बारिश से पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है।

जम्मू संभाग के जिला पुंछ के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। जिले के अन्य हिस्सों में रुक रुक कर बारिश होती रही।

जम्मू संभाग के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आगामी 25-26 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से लद्दाख भी प्रभावित होगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह और गुलमर्ग सबसे सर्द रहे।

श्रीनगर सहित घाटी के अधिकतर हिस्सों में शनिवार सुबह से ही बादलों के छाने के साथ मैदानी इलाकों में पानी बरसा। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी होने से पर्यटकों ने मजा लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में मौसम के बदलाव से श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से आठ डिग्री लुढ़कर 13.0 तक पहुंच गया। यहां शाम तक 1.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी।

कुपवाड़ा में 10 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से दस डिग्री कम 12.3 डिग्री तक पहुंच गया। गुलमर्ग में 15.8 मिलीमीटर बारिश से दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दिन का तापमान तीन डिग्री कम 26.6, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चार डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

आगामी दिनों में मौसम खराब रहने पर जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह और लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर असर पड़ सकता है। हवाई सेवा भी प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed