फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy snowfall in jammu kashmir

बर्फबारी और बारिश से जम्मू-कश्मीर में जनजीवन पटरी से उतरा

Fri, 06 Jan 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 06 Jan 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in jammu kashmir
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : PTI
रियासत में शुक्रवार को सीजन की पहली भारी बर्फबारी और जोरदार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया। जवाहर टनल के साथ उधमपुर और रामबन जिले के विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार सुबह सात बजे से यातायात के लिए बंद कर दिया गया। दोनों ओर से सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए हैं। मुगल रोड भी बंद है।
विज्ञापन


श्रीनगर-लेह मार्ग पहले से ही बंद कर दिया गया है। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। राज्य के तीनों हिस्सों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी और बारिश से पारा गिर गया। जम्मू में दिनभर बारिश के साथ ओले गिरे। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों पर  सफेद चादर बिछी। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही।
विज्ञापन


श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सभी 24 उड़ानें रद करनी पड़ीं। बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य में अगले 48 घंटों में भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तीन और जवाहर टनल पर दो फीट बर्फ गिरी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में 17 सेंटीमीटर, काजीगुंड में 5, पहलगाम में 13, कुपवाड़ा में 5 और कोकरनाग में 4 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। घाटी के पर्वतीय इलाकों में केरन, मचैल, करनाह, गुरेज, शोपियां, सोनामर्ग और अमरनाथ गुफा में रुक रुक कर बर्फबारी जारी है।

हिमस्खलन की चेतावनी

heavy snowfall in jammu kashmir
बर्फबारी के बीच से गुजरता वाहन - फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर में लगातार बर्फबारी और बारिश से दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री लुढ़ककर 0.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का रिकार्ड स्तर रहा। भारी बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए घाटी के हर जिले में प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जम्मू संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में पारा गिर गया है।

नत्थाटाप, पत्नीटाप के अलावा किश्तवाड़ शहर में बर्फबारी हुई। भद्रवाह और डोडा में भी बर्फबारी जारी है। जिला राजोरी, पुंछ के पहाड़ी इलाकों में भी यही हाल है। जिला कठुआ के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। 

स्नो एंड एवलांच स्टडी सेंटर चंडीगढ़ ने शनिवार को भी कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और जम्मू संभाग के किश्तवाड़, राजोरी, डोडा, पुंछ और रियासी जिलों के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। क्षेत्रवासियों को प्रभावित इलाकों से दूर रहकर घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। 

कश्मीर विवि की परीक्षाएं स्थगित
भारी बर्फबारी और बारिश को देखते हुए कश्मीर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी 7 और 8 जनवरी को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे के साथ हवाई सेवा बंद रहने से यह फैसला लिया गया है। दो दिन बाद मौसम को देखते हुए आगामी परीक्षाओं पर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed