फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy snowfall and rain warning in Jammu and Kashmir Orange alert issue

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, कल से मौसम में सुधार की उम्मीद

Wed, 25 Nov 2020 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall and rain warning in Jammu and Kashmir Orange alert issue
गुलमर्ग में हुई भारी बर्फबारी - फोटो : amar ujala

कश्मीर घाटी समेत प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज तक भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। कुपवाड़ा जिले के ऊपरी इलाके में मध्यम और अनंतनाग, बारामुला, कुलगाम, बांदीपोरा और गांदरबल में हल्के हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बनी-बसोहली, पर्यटन स्थल नत्था टॉप, किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कश्मीर संभाग के सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिये गए हैं। श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया है। पुंछ-राजोरी को जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से बंद चल रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बारिश में पस्सियां गिरने से प्रभावित हुआ है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तड़के से ही कश्मीर घाटी के लगभग सभी ऊपरी इलाकों समेत जम्मू संभाग के कुछ ऊपरी इलाकों के साथ-साथ सोनमर्ग-द्रास के इलाके में हल्की बर्फबारी हुई है। 25 नवम्बर तक इन ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है और उसके बाद 26 नवम्बर की दोपहर से मौसम में सुधार आने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, बानिहाल, शोपियां, पुंछ, राजोरी के साथ-साथ पीर पांचाल की पहाड़ियों पर अच्छी खासी बर्फ रिकॉर्ड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हाईवे पर मनीगाम, सोनमर्ग, द्रास और जोजिला पर काफी बर्फ जमी हुई है। राजधान टॉप पर हुई बर्फबारी के चलते बांदीपोरा-गुरेज रोड को भी बंद कर दिया गया है। 

पर्यटन स्थलों पर भीड़
गुलमर्ग, सोनमर्ग, टंगधार, नत्था टॉप जैसे पर्यटन स्थलों पर हो रही बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं।

कहां कितने इंच बर्फबारी
1- गुलमर्ग   10 
2-पहलगाम  07 
3-टंगमर्ग   08 
4-सोनमार्ग 08 
5-जवाहर टनल 02 
6-नत्था टॉप  06

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed