फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy shelling stared by pakistan in balakote sector poonch jammu kashmir

बौखलाए पाक ने बरसाए गोले तो भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पांच पोस्ट तबाह, कई सैनिक ढेर

Wed, 27 Feb 2019 04:15 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 27 Feb 2019 04:15 AM IST
सार

-एलओसी पर चार सेक्टर बालाकोट, कृष्णा घाटी, नौशेरा व पलांवाला के 15 स्थानों पर की भारी गोलाबारी
-सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी बनाया निशाना
-राजोरी में एलओसी से पांच किमी दायरे के स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
heavy shelling stared by pakistan in balakote sector poonch jammu kashmir
फाइल

विस्तार

वायुसेना की ओर से पीओके में आतंकियों के प्रशिक्षण शिविर को ध्वस्त करने से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी पर 12 से 15 स्थानों पर भारी गोलाबारी की। इसमें छह जवान घायल हो गए। भारत की जोरदार जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की पांच पोस्ट तबाह हो गई।

विज्ञापन


कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। सीमापार से हो रही गोलाबारी के चलते राजोरी जिले में एलओसी से पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों को जिला प्रशासन ने बुधवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। पांचवीं, छठीं और सातवीं की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम को जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के छह जवान घायल हो गए। उनकी पहचान सिपाही ज्योतिष यादव, सिपाही राहुल कुमार यादव, लांस नायक तराईदीप देयुरी, सिपाही अजरुद्दीन, सिपाही अजय सिंह तथा सिपाही अशोक चौधरी के रूप में हुई है।

घायल सभी जवान सेना की 52 मीडियम रेजीमेंट के जवान हैं। सभी को एयरलिफ्ट कर अखनूर स्थित सेना अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और बसूनी, सनदोत, भनेतर, बालाकोट, डेरी, डिबसी आदि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले दागे।

इसमें दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। धमाकों की आवाज 70 किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई दी। इसके बाद कृष्णा घाटी समेत नौशेरा सेक्टर समेत पुखरनी, सरया, नंब, कड़ाली, बाबा खोड़ी, कलाल, पोखरा, मीनका महादेव आदि रिहायशी इलाकों में फायरिंग की गई। 

पाक सेना मकानों से दाग रही गोले
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ग्रामीणों को ढाल बनाकर रिहायशी इलाकों में मकानों से गोलाबारी करती देखी गई। गांवों में मकानों से मोर्टार तथा मिसाइल दागे जा रहे थे। प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान हताशा में शाम साढ़े छह बजे के बाद भारी हथियारों से गोलाबारी कर रहा है। 

15 कोर की बिजली सप्लाई बंद की
श्रीनगर में 15 कोर मुख्यालय के कुछ इलाकों में एहतियातन मंगलवार की रात बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका में यह कदम उठाया गया है। क्योंकि बत्ती रहने से इलाके की पहचान करने में आसानी हो सकती है। 

विज्ञापन

बीएसएफ की कार्रवाई में रेंजर ढेर
आईबी पर कानाचक्क सेक्टर में पाकिस्तान को सीजफायर का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। बीएसएफ की 89 बटालियन की जवाबी कार्रवाई में उसका एक रेंजर ढेर हो गया। रेंजर पाकिस्तान की 2 चिनाब रेजीमेंट का था। सोमवार को पाकिस्तान ने अखनूर के कानाचक्क सेक्टर में बीएसएफ की गोलपत्तन पोस्ट पर फायरिंग की थी।

यह फायरिंग पाकिस्तान की कुल्लियां वजीर पोस्ट से सोमवार को पहले 11 बजे और फिर दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक की। बीएसएफ ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी रेंजर के मारे जाने की पुष्टि मंगलवार को पाकिस्तान के समाचार पत्रों से हुई। गोलाबारी के बाद से सीमा सुरक्षा बल के जवान और भी चौकस हो गए हैं। सीमावर्ती ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।   
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed