{"_id":"59a5072d4f1c1ba7018b4716","slug":"heavy-security-in-kashmir-valley-after-terror-attack-inputs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हाई अलर्ट, सैन्य ठिकानों पर हमले की आशंका के इनपुट के बाद कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हाई अलर्ट, सैन्य ठिकानों पर हमले की आशंका के इनपुट के बाद कड़ी सुरक्षा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले की साजिश के इनपुट के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ साथ कश्मीर के दक्षिणी हिस्से के जिलों में स्थित सैन्य ठिकानों और अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार कश्मीर घाटी में एजेंसियों को जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकियों द्वारा किसी सैन्य ठिकाने पर हमले की साजिश रचे होने के इनपुट्स मिले हैं।
विज्ञापन
इन इनपुट्स के बाद कश्मीर में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही एजेंसियों को इस बात की हिदायत भी दी गई है कि पूरे तरह से हालातों पर नजर रखी जाए। इसके साथ ही एलओसी के पास के भी इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन