{"_id":"5d585e348ebc3e89b0179f4d","slug":"heavy-rainfall-problem-billawer-news-jmu191477764","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपजिले में शनिवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के लगातार होने से उपजिले के उज्ज दरिया, नाज नाला, भीनी, तलेन, सूत्र व बसंतर नाले उफान पर रहे। इससे कई इलाकों का संपर्क आपस में कटा रहा। उज्ज दरिया में बाढ़ आने से लुडैरा स्थित वरुण देव स्थान भी जलभराव हो गया। देवस्थान में दो फुट तक पानी भर गया। हालांकि शाम तक दरिया का जलस्तर कम होने के बाद देवस्थान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
वहीं, मूसलाधार बारिश से उपजिले की कई सड़कें पस्सियां गिरने से बंद हो गई। कटली-मल्हार, कटली-देहरी गला, धार-डुग्गनू व फिंतर-डडवाड़ा मार्ग पर यातायात बंद है। देर शाम को डडवाड़ा सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनें लगाकर सड़क पर यातायात बहाल कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के एईई ने बताया कि मौसम साफ होने पर अन्य मार्गों पर भी यातायात बहाल कर दिया जाएगा। लगातार बारिश के कारण कई संपर्क मार्ग भी नाले में तब्दील हो गए हैं। संपर्क मार्गों के बंद होने से बाजारों रौनक कम रही। खबर लिखे जाने तक उपजिले में बारिश जारी है। अगर बारिश का यही क्रम रहा तो आने वाले दिनों में लोगों समस्याएं बढ़ने की संभावना है। एडीसी बिलावर जोगेंद्र सिंह राय के अनुसार बारिश से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।