{"_id":"5cb734ccbdec2214323f52c1","slug":"heavy-rainfall-in-jammu-kashmir-jammu-srinagar-highway-closed-for-three-hours-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बारिश से राहत के साथ आफत भी, तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बारिश से राहत के साथ आफत भी, तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, एक की मौत
Wed, 17 Apr 2019 07:55 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में दिनभर हुई बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भी मौसम बिगड़ा रहा। मैदानी इलाकों में बारिश हुई। वहीं जम्मू संभाग के बनी क्षेत्र के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली हैं लेकिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित पहाड़ी इलाकों में सड़कों पर फिसलन होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
उधमपुर के घोरडी क्षेत्र में बलनाला में पस्सी गिरने से टाटा मोबाइल वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान वाहन चालक सुभाष सिंह (25) की मौत हो गई। वहीं कठुआ के नन्न गांव में बिजली गिरने से कुल्ला राख हो गया और दो मवेशी झुलस गए।
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले के अनोखी फाल में पस्सियां गिरने से हाइवे करीब तीन घंटे तक बंद रहा। सुबह से ही बारिश का सिलसिला जम्मू व कश्मीर संभाग के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में जारी हो गया। कठुआ जिले में नाले उफान पर रहे। रंजीत सागर झील का जलस्तर भी बढ़कर 521.10 फुट पहुंच गया है। रावी दरिया में लगातार 77.20 क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है, जिससे जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
बिलावर के भिनी दरिया और नाज नाले में भी जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के चलते पहाड़ी सड़क संपर्कों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। बनी के दूरदराज इलाकों में ताजा हिमपात ने तापमान में भारी गिरावट की है। रौलका, सरथल, डंडी गुट्टू आदि इलाकों में हल्का हिमपात हुआ है।
मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार अगले 24 घंटों में भी रियासत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 19 से 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।