फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rainfall and snowfall in jammu kashmir for next 48 hours, high alert generated

जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Tue, 05 Nov 2019 07:48 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 05 Nov 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall and snowfall in jammu kashmir for next 48 hours, high alert generated
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग श्रीनगर ने 6-7 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम में आने वाले बदलाव से तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। इसका असर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी दिखेगा। 

यहां कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे ठंडा रहा, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


जम्मू में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के विपरीत मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 69 रहने से उमस से अधिक राहत नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडक का थोड़ा अहसास होने से बाजारों में खरीदारों की चहल पहल बढ़ी है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। घाटी के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। 

यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा है। कई हिस्सों में दस डिग्री से भी नीचे चला गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed