{"_id":"648f3c9e9846ed71950cfbb8","slug":"heavy-rain-with-thunderstorm-in-jammu-division-mobile-towers-including-electric-poles-fell-down-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू संभाग में आंधी के साथ जमकर बरसे बदरा, बिजली के खंभे समेत मोबाइल टावर टूटकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू संभाग में आंधी के साथ जमकर बरसे बदरा, बिजली के खंभे समेत मोबाइल टावर टूटकर गिरे
Sun, 18 Jun 2023 10:50 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:50 PM IST
सार
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि यदि हवाएं और अधिक देर तक चलतीं तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। वहीं रियासी जिले में 40 से 60 किलोमीटी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में हवा में उड़कर तारें में लटकी स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में सुबह होते ही सूर्य की तपन और शाम होते ही तूफान और इसके बाद हुई बारिश से दिनभर लोगों ने मौसम के अलग अलग रूप देखे। दिनभर चिलचिलाती धूप से निकली लपटों में लोग झुलसते रहे। पारा बेशक 38 डिग्री तक था, लेकिन इसकी तपन कई गुणा अधिक थी।
विज्ञापन
जम्मू शहर, सांबा, कठुआ और इसके आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं चलीं। शाम 4.50 मिनट से लेकर 5.20 मिनट तक अधिकतकर हवाएं चलती रहीं। इसके बाद हवा की गति कम हो गई। इसी की वजह से शहर में बिजली के खंबे टूटे और तारें भी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि यदि यह हवाएं और अधिक देर तक चलतीं तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। वहीं रियासी जिले में 40 से 60 किलोमीटी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। यहीं से हवाएं जम्मू और अन्य जिलों तक आईं। यहां पहुंचते पहुंचते गति कम हो गई।
विज्ञापन
वहीं उधमपुर, सांबा, राजोरी, कठुआ, राजोरी में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजोरी, पुंछ, उधमपुर के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हुई। जम्मू में तूफान के चलते शहर के सर्कुलर रोड, गांधी नगर में सड़कों पर पेड़ गिर गए।
पुराने शहर में कई जगहों पर बिजली के खंबे और तारें टूट गईं। शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में तो एक स्कूटी तूफान में उड़कर खंबे के ऊपर चढ़कर बिजली की तारों में फंस गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन तक तापमान में काफी चढ़ाव देखा जा सकता है। आने वाले दिनो में तापमान 40 के पार जाएगा।