फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain likely in Jammu Kashmir today

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में आज भारी बारिश की संभावना, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी

Thu, 14 Jul 2022 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 01:46 AM IST
सार

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ  मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश हो गई।

विज्ञापन
Heavy rain likely in Jammu Kashmir today
जम्मू में जलभराव के बीच से गुजरते वाहन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम की सूरत में कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले जल स्थलों से दूर रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ  मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश हो गई। इस बीच करीब 2 घंटे तक थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद बारिश होती रही।
विज्ञापन


शाम तक बादल छाए रहे। जम्मू में 4.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 32.3 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य हिस्सों में बनिहाल में दिन का तापमान 26.2, बटोत में 26.8, कटड़ा में 28.0, भद्रवाह में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है। कश्मीर में भी कई हिस्सों में बारिश से दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। इससे अधिकांश हिस्सों में मौसम ठंडा बना हुआ है।


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 25.8, पहलगाम में 20.6 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 27.4 और कारगिल में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed