{"_id":"5888ea774f1c1ba333cf5eb0","slug":"heavy-rain-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जम्मू जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जम्मू जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हुई भारी बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल कर रख दी। दिन भर हुई बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव, गड्ढों में पानी भरे होने से दुर्घटनाएं और निचले इलाकों में लोगों के घरों में घुसे पानी ने बरसात के मौसम में होने वाले जख्मों को सर्दी के मौसम में भी ताजा कर दिया। जो समस्याएं लोगों को बरसात के मौसम में झेलनी पड़ती थीं, वहीं दिक्कतें जब सर्दी की ठिठुरती रातों में झेलनी पड़ीं तो लोगों के मन में नगर पालिका को कोसने के अलावा कुछ नहीं सूझा।
बुधवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर खोदे गड्ढों में हुए जलभराव से कहीं-कहीं छुटपुट दुर्घटनाएं की खबरें मिलीं तो वहीं भारी बारिश के चलते प्रमुख बाजारों में भी रौनक कम दिखी। लोग गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को खरीदारी करने वाले थे, लेकिन दिनभर बारिश ने उन्हें घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया।
सड़कों पर जलभराव
भारी बारिश के चलते शहर निचले इलाके ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो, बीसी रोड, लोअर गुम्मट, शास्त्री नगर, बिक्रम चौक आदि इलाकों में सड़कों पर भारी जलभराव रहा। बिक्रम चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर के कारण कुछ जगहों पर बने गड्ढों में जलभराव के कारण कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हुए।