{"_id":"6442e22d73cedaf7f6058e24","slug":"heavy-rain-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-98362-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में गत रात्रि हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
चौकी चौरा, सौहल, टांडा, चनी और देवीपुर सहित अन्य गांवों में गत रात्रि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई पंचायतों में गेहूं की फसल गिर गई है। जो फसल कट गई है, उसको अधिक नुकसान होने की संभावना है।
किसान सोमनाथ ने बताया कि गत रात्रि ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। फसल गिर गई है, जिससे नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि किसान इसी आस में है कि कब बारिश और ओलावृष्टि रुके और फसल समेटी जाए।
किसान मोहन लाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कई बार बारिश और ओलावृष्टि होने पर गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों को परिवार में पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। उन्होंने बताया कि अगर ऐसे ही बारिश जारी रही तो फसल मिलने की जो थोड़ी आस लगी हुई है, वह भी जाती रहेगी।