फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, exam postponed, air services affected and landslide on highway

Weather Update:जम्मू-कश्मीर में जमकर बारिश-बर्फबारी, परीक्षा स्थगित, हवाई सेवाएं प्रभावित और हाईवे पर भूस्खलन

Mon, 30 Jan 2023 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 10:10 AM IST
सार

कश्मीर में लगातार बर्फ गिरने के कारण विश्वविद्यालय ने सोमवार (आज) होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया है। लद्दाख के कई इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। 

विज्ञापन
Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, exam postponed, air services affected and landslide on highway
श्रीनगर में वाहनों पर जमी बर्फ - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे जम्मू जिले समेत प्रदेश के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर में लगातार बर्फ गिरने के कारण सोमवार को होने वाली सभी पीजी, इंजीनियरिंग और अन्य परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों को जल्द घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, exam postponed, air services affected and landslide on highway
जम्मू में बारिश के बीच हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन - फोटो : निखिल मेहता

श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक कुलदीप सिंह ऋषि ने बताया कि लगातार बर्फबारी होने के कारण दृश्यता केवल 200 मीटर है। हम बर्फ को परिसर से लगातार साफ कर रहे हैं। उड़ानों में लेट हो रहा है। लोग असुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति का पता करें। उधर, लद्दाख के कई इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, exam postponed, air services affected and landslide on highway
बर्फबारी के बाद अनंतनाग में खड़े ट्रक - फोटो : PTI

रविवार रात से बारिश होने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे में कई जगहों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन होने के बाद यातायात ठप है। इससे श्रीनगर जाने और आने वाले वाहनों की हाईवे पर लंबी कतारें लगी हैं। श्रीनगर पूरी तहर बर्फ की चादर से ढक गया है। कश्मीर में विभिन्न हिस्सों में ताजा बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, exam postponed, air services affected and landslide on highway
कश्मीर में बर्फबारी दौरान लोग - फोटो : PTI

जम्मू के पटनीटॉप-नत्थाटॉप में भी बर्फ गिरी है। राजोरी-पुंछ और किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में सफेद चादर बिछ गई है। सांबा और कठुआ जिले में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। दिल्ली से घाटी पहुंचे पर्यटक आदित्य निगम ने बताया कि पूरा इलाका बेहद खूबसूरत दिख रहा है।

झील सुंदर और पेड़ सफेद हो गए हैं। कश्मीर में हमने पहली बार बर्फ को गिरते देखा है। इससे पहले रविवार सुबह से ही मौसम ठंडा रहा। आसमान पर कभी घने बादल तो कभी हल्की धूप रहीं। देर शाम को झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 7. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिगी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 श्रीनगर प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर इन नंबरों पर संपर्क करने को कहा है। 

  • PCR Srinagar: 9596222550
  • SSP office: 9596770502
  • Distt Police Lines: 9419133643
  • PCR Landline: 01942477567
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed