फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain and fog at shri mata vaishno Devi

वैष्णो देवी में भारी बारिश, धुंध से चॉपर सेवा प्रभावित

Sun, 03 Jul 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Jul 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and fog at shri mata vaishno Devi
कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित रही - फोटो : Twitter

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में रविवार सुबह तीन घंटे मूसलाधार बारिश से एहतियात के तौर पर आधा घंटा नए ट्रैक को बंद रखा गया। त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध छाए रहने से कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित रही, लेकिन यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज के बाद त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध छाए रहने के कारण कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित रही। सुबह भारी बारिश के दौरान करीब आधे घंटे के लिए यात्रा के नए मार्ग को एहतियातन बंद भी रखा गया। 
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक 16 हजार यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। जबकि कक्ष के बंद होने को अभी दो घंटे शेष थे।  सुबह यात्रा पंजीकरण कक्ष के खुलने से पहले ही मूसलादार बारिश शुरू हो गई थी। यह सिलसिला करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान भवन जाने-आने वाले यात्रियों को शेडों में रुकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे के लिए अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाला नया मार्ग भी एहतियातन बंद

Heavy rain and fog at shri mata vaishno Devi

आधे घंटे के लिए अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाला नया मार्ग भी एहतियातन बंद रखा गया। हालांकि इससे भक्तों को कोई ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। रविवार को बारिश के बाद त्रिकुटा पहाड़ियों को धुंध की चादर ने लपेटना शुरू किया। इससे चॉपर सेवा बाधित हो गई। बड़ी संख्या में यात्री हैलीपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली। बैटरी कार सेवा जारी रहने से यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिली। 

वहीं सांबा के बसंतर नदी में बाढ़ की चपेट में आने से ट्रैक्टर बह गया। उसके चालक को बचा लिया गया। कठुआ में बीती देर रात से रुक रुक हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर रहे। उज्ज दरिया, बेई, तरनाह नाला, सहार खड्ड, मग्गर खड्ड में बाढ़ की स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 

कठुआ जिले में बनी-बसोहली मार्ग पर बारिश के कारण कई स्थानों पर शनिवार रात से ही करीब दस घंटे तक यातायात बंद रहा। दोपहर साढ़े बाहर बजे सड़क पर आवागमन शुरू हो सका। तरनाह नाले में आई बाढ़ से बीस गांवों का संपर्क  जिला मुख्यालय से कट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed