फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain 48 hour Continuous in jammu

भारी बारिश से नदियों में उफान, कठुआ चिनैनी मे फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Mon, 24 Sep 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 24 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain 48 hour Continuous in jammu
jammu rain

रियासत में शनिवार व रविवार को हुई बारिश ने गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। कई स्थानों पर दरिया और नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। चिनैनी में तवी नदी में फंसे एक किशोर को साढ़े चार घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि कठुआ के बिलावर के बेरल गांव में 12 लोग, पंडोरी में 12 व दन्नी बाख्ता में 13 लोग फंसे थे इन सभी को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन


इस बीच चंबा के चमेरा और सेवा चरण दो पनबिजली परियोजना के बांध खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने कठुआ के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। जम्मू -श्रीनगर नेशनल हाईवे कई स्थानों पर पत्थर गिरने से लगभग आठ घंटे बंद रहा। देर रात हाईवे पर यातायात शुरू हो गया।  झमाझम बारिश से किसानों की धान की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में भी रियासत में मौसम बिगड़ा रहने की ही संभावना है। 

विज्ञापन

जम्मू शहर में 88.8 मिमी वर्षा

बताया जाता है कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले के पंठियाल क्षेत्र में कई जगह पस्सियां गिरने से यातायात बंद हो गया। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह वाहन फंसे रहे। कठुआके बनी मनकोट में 15 भेड़ें भी बह गई। सांबा जिले के नौनाथ और कठुआ के ढग्गर में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश के कारण जम्मू शहर सहित संभाग के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। 

जम्मू शहर में ही करीब 88.8 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई है। तवी नदी भी उफान पर रही। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 85 मिली मीटर और रामबन में 48.6 और डोडा में 47.4 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई है। किश्तवाड़ और रियासी के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में पहली बर्फबारी हुई है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। कठुआ में पिछले 48 घंटों में 213 मिलीमीटर जबकि बनी में 180 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे जिले के नदी-नालों में गंभीर रूप अख्तियार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed