फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy landslide on Jammu-Srinagar highway, Amarnath yatris group stopped at Jammu base camp

Weather Update: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी भूस्खलन, अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को जम्मू आधार शिविर में ही रोका

Sat, 08 Jul 2023 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 10:43 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसका असर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी पड़ा है। रामबन जिले में भूस्खलन के कारण हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। इससे अमरनाथ यात्रा भी रुक गई है।  

विज्ञापन
Heavy landslide on Jammu-Srinagar highway, Amarnath yatris group stopped at Jammu base camp
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास हुआ भूस्खलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा स्थगित होने से तीर्थयात्रियों को जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर में ही रुकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण तीर्थयात्रियों के नए जत्थों को जम्मू से आगे की यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण रामबन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के भूस्खलन हो गया जिससे यातायात रोकना पड़ा। उधर, जम्मू संभाग के राजोरी, सांबा और पुंछ जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है। उधमपुर में भी बारिश का असर देखा गया। कश्मीर के कई हिस्सों में रात से ही मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है। इससे कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से 80,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। भारी बारिश के बाद शुक्रवार को भी दोनों मार्गों से यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कश्मीर से यात्रा स्थगित होने और खराब मौसम के मद्देनजर सुबह भगवती नगर आधार शिविर से यात्रियों के किसी भी नए जत्थे को जाने की अनुमति नहीं दी गई।

यात्रा के अस्थायी निलंबन के बाद पहलगाम आधार शिविर में भीड़ से बचने के लिए शुक्रवार को 4,600 तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को रामबन जिले के चंद्रकोट में रोका दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और रास्ते में पड़ने वाले पड़ावों पर ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी।

मौसम विभग ने रविवार तक पूरे जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को पहलगाम और बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है।

घाटी का सड़क और रेल मार्ग से संपर्क कटा 

जम्मू-श्रीनगर हाईवे और मुगल रोड़ भूस्खलन के बाद वाहनों के लिए ठप हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी है। बनिहाल-बारामुला रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है।



एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण मुगल रोड और श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।

मुगल रोड जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले के बफलियाज शहर को कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ती है।श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) डबल-लेन सड़क लद्दाख क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर से जोड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed