{"_id":"9586bf3b9d3cef278b85c6d01c2bc8ee","slug":"heavy-electricity-cut-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिजली कटौती से मची हायतौबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिजली कटौती से मची हायतौबा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 28 Aug 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली ढांचे की कमजोरियों और मांग और उपलब्धता में अंतर के चलते उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से कोई राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी बिजली की आंखमिचौनी का सिलसिला दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन
लगभग हर इलाके खासतौर से कनाल ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हर घंटे के बाद बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली गुल रहने से घरों में बैठे लोगों के अलावा कार्यालयों और व्यापारियों के कामकाज पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
संजय नगर के सेक्टर दो के निवासी केएल शर्मा का कहना है कि हर आधे पौने घंटे के बाद बिजली गुल हो जाती है। बिजली के न आने का कोई पता रहता है और न ही जाने का। बिजली किराया तो समय पर चाहिए, लेकिन सरकार और बिजली विभाग को बिजली देने का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
न तो बिजली मिल रही है और जब कभी-कभार बिजली आती भी है, तो भी लो वोल्टेज। ऐसे में पंखा भी नहीं चल पाता।
बिजली विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर अजय गुप्ता के अनुसार बिजली ढांचे पर ओवरलोड ज्यादा होने पर बिजली कटौती मजबूरी में करनी पड़ती है। लोगों को भी चाहिए कि वह बिजली का जरूरी घंटों के दौरान विवेकपूर्ण तरीके से प्रयोग करें। एसी आदि का प्रयोग कम से कम करना चाहिए।