फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

जिला अस्पताल में नहीं मिल रहा मरीजों को उपचार

विज्ञापन
health
सांबा। जिला अस्पताल में इमारतें तो बनाई जा रही हैं, लेकिन मरीजों को सही उपचार नहीं मिल रहा है। गत दिवस भी एक वरिष्ठ नागरिक को रात्रि में उपचार नहीं मिला। उन्होंने उपायुक्त से भी शिकायत की। उन्होंने जांच करने का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन

मंडी संगवाली के दिनेश सिंह ने बताया कि गत दिवस उनके पिता हरदीप सिंह के पेट में दर्द शुरू हो गया। वह रात्रि को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने जांच कर कुछ इंजेक्शन लिख कर दिए, लेकिन उन्हें पैरा मेडिकल स्टाफ की ओर से इंजेक्शन नहीं दिया गया। उस समय दुकानें बंद हो चुकी थीं। एक व्यक्ति ने कहीं से पैनटाप इंजेक्शन दिया। जो उनके पिता को दिया गया। यही नहीं वहां तैनात कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस को बुला लिया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर अगले दिन उन्होने सुबह अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि उक्त इंजेक्शन उनके स्टाक में है। इस घटना को लेकर एक बार फिर से जिला अस्पताल के खिलाफ लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हम चंदा एकत्रित कर जिला अस्पताल में कुछ दवाइयां व अन्य सामान उपलब्ध कराएंगे। ताकि मरीजों को परेशानी न हो। जिला अस्पताल में एक बार फिर से मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रात्रि के समय उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से भी भेंट की। उपायुक्त से भी मिले हैं, जिला अस्पताल में मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
-रवींद्र सिंह लब्लु, सरंपच, कैली मंडी सांबा।
------
जिला अस्पताल में दवाइयों का स्टाक है। जो दवाई डॉक्टर ने लिखी थी। वह उनके अस्पताल के स्टाक में उपलब्ध है। स्वास्थ्य कर्मियों ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में वह जांच करेंगे।

-डॉ. विनोद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल, सांबा
------
जिला अस्पताल में मरीज के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ जांच की जाएगी, जिन्होंने बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार किया व उन्हें दवाई देने से इनकार किया।
-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed