{"_id":"60de102d8ebc3ec90c274146","slug":"health-samba-news-jmu238570564","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स-डे पर जिला अस्पताल में जरूरी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स-डे पर जिला अस्पताल में जरूरी सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। विश्व डॉक्टर्स-डे पर निजी कारखाना गोदरेज ने जिला अस्पताल को आधुनिक बिस्तर, विंडो एयर कंडीशंड, पीपीई किट व अन्य सामान उपलब्ध कराया। अस्पताल को एसी स्टेब्लाइजर के साथ तीन विंडो ऐसी, गद्दे के साथ 15 मेडिकल बिस्तर और सभी बिस्तर की एक्सेसरीज, 15 सीलिंग फैन, 60 नग पीपीई किट, नहाने के साबुन के तीन बॉक्स, लिक्विड सोप के तीन बॉक्स दिए। कंपनी की तरफ से दियानी के सरकारी बालिका विद्यालय में शौचालय और कटली गांव के सरकारी स्कूल में शौचालय बनाया गया है। इस मौके पर कारखाना प्रबंधक शशि भूषण सिंह, अजय पाल सिंह, आशीष गुप्ता, प्रविंद्र सिंह उर्फ बंटू, सुरक्षा कार्यपालक एपेक्स वर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजे शर्मा, डॉ. भारत भूषण मौजूद रहे। संवाद
डॉक्टर्स-डे पर पूर्व विधायक ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने वीरवार को डॉक्टर्स-डे पर उप जिला अस्पताल के डॉक्टरों को चुनरिया पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने अपने परिवार को पीछे रख कर जिस तरह मरीजों की सेवा की है यह एक मानवीय परिचय है। डॉक्टर को भगवान के रूप में देखा जाता है। हजारों लोगों की डॉक्टर जान बचाते हैं। आज हमने इस तरह का कार्यक्रम रखा और डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीसी प्रधान सुरजीत कुमार, पार्षद कुलबीर सिंह, देवराज भुट्टो और अन्य मौजूद रहे। संवाद