{"_id":"62684a594a887b283c3ce4af","slug":"health-rspura-news-jmu258623664","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेले का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी, विषय पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
मेले के दौरान डीडीसी प्रो. गारू राम भगत मुख्य तौर से उपस्थित रहे। इसके अलावा सदस्य धर्मेंद्र कुमार तथा विद्या मोटन के अलावा शेर ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. एसके गुप्ता के अलावा पशुपालन तथा कृषि विभाग के निदेशक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मेले के दौरान किसानों को जैविक खेती करने के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि रासायनिक खेती इंसान की सेहत के लिए बेहतर नहीं। मुख्य अतिथि प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विकास तथा उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका किसानों को लाभ भी मिल रहा है।
मेले में प्रो. एसके गुप्ता, अरविंद बरु, डॉ. अल्ताफ, पुनीत चौधरी, डॉ. राजू गुप्ता, आशीष कटोच, डॉ. शीतल बडेयाल, सतबीर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।