बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में डॉक्टर राकेश मंगोत्रा की अध्यक्षता में बुधवार को प्रेसवार्ता हुई। इसमें बीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। वीरवार को यह कार्यक्रम होगा, जिसमें कई तरह की प्रदर्शनी स्टाल के अलावा लोगों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उस दिन मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। ब्लड डोनेट का शिविर भी लगाया जाएगा। उसके अलावा हर प्रकार के टेस्ट फ्री होंगे। दवाइयां फ्री दी जाएंगी, लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा, कि किस तरह से आप अपनी देखभाल कर सकते हैं। क्योंकि कुछ लोग अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं और गंभीरता से उसकी देखभाल नहीं करते छोटी मोटी बीमारी होने पर इग्नोर करते हैं। ऐसे लोगों को ही हम जागृत करेंगे। इस मौके पर कोविड जांच केंद्र भी अलग से बनाया जाएगा टेस्ट भी किए जाएंगे।
इस मौके पर एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल तहसीलदार मौके पर मौजूद होंगे और एक बहुत ही अच्छा कार्यक्रम होगा, जिसका सीधा लोगों को लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर डॉ. राजीव भगत, सुरजीत कुमार, सोनू कुमार व अन्य डॉक्टर मौजूद थे।