फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health risks increased due to fog in jammu kashmir, know how to be safe

कोहरे ने बढ़ाया संक्रमण, अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों का तांता, जानिए कैसे बचें

Sun, 22 Dec 2019 02:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 22 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
health risks increased due to fog in jammu kashmir, know how to be safe
कोहरे की चादर ने सेहत बिगाड़ना शुरू कर दी है। मौसम में आए बदलाव ने शहर वासियों को खांसी, जुकाम और बुखार ने जकड़ लिया है। कोहरे से हवा में प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा के रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


जलकणों के साथ प्रदूषण फेफड़ों तक पहुंच रहा है। शारीरिक क्षमता से कमजोर होने से बच्चे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। रेस्पिरेटरी संक्रमण रोगों से बच्चों के साथ बड़े भी चपेट में आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर और आसपास के मैदान इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं।
विज्ञापन


कोहरे से ठंड तो बढ़ी ही है, बीमारियों ने भी लोगों को जकड़ लिया है। अस्पतालों में सांस और चेस्ट इंफेक्शन के मामले अचानक बढ़ गए हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्द हवा के साथ दिन और रात के तापमान में सामान्य से ज्यादा गिरावट से बच्चों में हाईपोथर्मिया की समस्या रहती है। शरीर के भीतर एक तंत्र रहता है जो बाहर के मौसम के हिसाब से खुद ही शरीर के भीतर के तापमान को सही बनाए रखता है। लेकिन हाईपोथर्मिया में कमजोर बच्चे बाहर के तापमान को झेल नहीं पाते हैं, इससे भीतर का तापमान गड़बड़ा जाता है।
Trending Videos

शरीर के ठंडा होने से कई तरह की दिक्कतें आती हैं। इसकी चपेट में छह माह से कम आयु वर्ग के बच्चे ज्यादा आते हैं। बच्चों को एक्यूट ब्रोंकोलाइटस (सांस संबंधी) भी परेशान कर रहा है। इसमें सांस की नली में सूजन आ जाने के कारण पीड़ित बच्चा पूरी तरह से सामान्य रूप में सांस नहीं ले पाता है। पीड़ित की हालत निमोनिया की तरह हो जाती है।

कोहरे से सांस और छाती संबंधी संक्रमित रोगों में इजाफा हुआ है। आगामी लंबे समय तक बारिश न होने पर दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। लोगों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को कोहरे के दौरान खास ख्याल रखना होगा।
- डॉ. राहुल गुप्ता, एचओडी सीडी अस्पताल जम्मू

बचाव

  • बच्चों को ठंड में नंगे पांव न घूमने दें
  • तापमान के हिसाब से पर्याप्त कपड़े पहने
  • रात में दोपहिया वाहन पर ड्राइविंग से परहेज करें
  • सर्द हवाओं में शरीर को पूरी तरह ढककर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed