फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: डीसी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

विज्ञापन
health news
- अधिकारियों को जागरूकता बढ़ाने, सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां मजबूत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में चल रहे ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंगलवार को जिला टास्क फोर्स ऑन इम्यूनाइजेशन की बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सांबा डॉ. विधि भटियाल व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी ने कहा कि 28 फरवरी 2026 को अभियान की शुरुआत हुई थी। इसका लक्ष्य 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। डीसी ने जागरूकता बढ़ाने के साथ सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और बाजारों में बैनर, पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। योग्य स्त्री रोग विशेषज्ञों और बाल रोग विशेषज्ञों की ओर से वीडियो व ऑडियो संदेशों के जरिये भ्रांतियों को दूर कर जनविश्वास बढ़ाने पर भी बल दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठकों के दौरान जागरूकता सत्र आयोजित कर टीकाकरण के लाभ और पात्रता की जानकारी देने को कहा गया। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूल स्टाफ को आपसी समन्वय से पात्र लाभार्थियों की पहचान कर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठकें कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजने के लिए कहा गया। डीसी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना किशोरियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें सभी संबंधित विभागों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed