{"_id":"671ac2e9e6d8165ad3087234","slug":"health-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-104020-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में डेंगू 10 और मामले, अब तक 347 मरीज पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में डेंगू 10 और मामले, अब तक 347 मरीज पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉगिंग करवाने के साथ शिविर लगा लोगों को जागरूक कर रहा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 10 नए मामले सामने आए है। अब तक पीड़ित मरीजों की संख्या 347 पहुंच चुकी है। शाम को मौसम में बदलाव आने के बावजूद डेंगू का मच्छर अपना डंक जारी रखे हुए है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, विभाग पहले से ही सतर्क है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि डेंगू से पीड़ित मरीजों के घरों में दवा का छिड़काव करें। आसपास के घरों में भी फॉगिंग करवाई जा रही है। कर्मचारी सभी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। वीरवार को पढेल, सपवाल, कैली मंडी, सांबा कस्बा, मंडी ठलोरा से डेंगू के मामले आए हैं। जिला अस्पताल में ब्लड सैंपल की जांच के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। अन्य क्षेत्रों से भी सैंपल लिए जाने के बाद डेंगू मरीजों की पहचान हो रही है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर सिडको के वार्ड 13 चकमंगा में जागरूक अभियान चलाया गया। डॉक्टरों ने लोगों को डेंगू के बचाव बारे में जागरूक किया। करीब 400 लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जागरूक किया गया। बीएमओ नड डॉ. ऋचा आरोड़ा, डॉ. अंजु जिला अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित थी।