{"_id":"67d9d25698a4e52f27053018","slug":"health-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101787-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बंद पड़े जन औषधि केंद्र का ड्रग इंस्पेक्टर करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बंद पड़े जन औषधि केंद्र का ड्रग इंस्पेक्टर करेंगे दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। अरनिया अस्पताल में पिछले एक महीने से जन औषधि केंद्र बंद होेने का ड्रग इंस्पेक्टर संतोष कुमार खुद संज्ञान लेंगे।
वह अगले तीन दिन में अरनिया अस्पताल का दौरा करेंगे। इसमें जन औषधि केंद्र बंद होने के कारणों का पता किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अरनिया अस्पताल में जन औषधि केंद्र कोऑपरेटिव सोसाइटी के अंतर्गत आता है। इसके बंद होने के चलते कोऑपरेटिव सोसाइटी को भी जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र बंद होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसे फौरी तौर पर स्वास्थ्य अधिकारी को उनके संज्ञान में लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल का दौरा कर बंद पड़े जन औषधि केंद्र को सुचारु करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक महीने से बंद पड़ा जन औषधि केंद्र स्वास्थ्य विभाग की सरासर लापरवाही है।
गौरतलब रहे की पिछले एक महीने से अरनिया अस्पताल में जन औषधि केंद्र बंद पड़ा हुआ है। इसके चलते क्षेत्र वासियों को सस्ती दवाई की जगह बाहर निजी दुकानों से महंगी दवाई खरीदनी पड़ रही हैं। जन औषधि केंद्र बंद के मामले पर बीएमओ बिश्नाह डॉ. घनश्याम सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जोनल मेडिकल ऑफिसर अरनिया प्रेमलाल जन औषधि केंद्र बंद के मामले में बेबस नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिखित में शिकायत बीएमओ को कर दी गई है। जन औषधि केंद्र पर आगे की कार्यवाही उनके स्तर पर ही की जाएगी।