फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: जीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश

विज्ञापन
health news
डीसी ने सर्विस डिलीवरी और स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने वीरवार को अपने कार्यालय में जीएमसी राजोरी में चल रही सर्विस डिलीवरी और स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में डीसी ने जीएमसी में लागू केंद्र व यूटी सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ आमजन तक इनकी प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जच्चा-बच्चा अस्पताल को शिफ्ट करने की स्थिति का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को एक हफ्ते में एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। मातृ स्वास्थ्य संकेतकों पर चिंता व्यक्त करते हुए डीसी ने अधिकारियों को जीएमसी में मातृ मृत्यु दर का विस्तृत ऑडिट करने का निर्देश दिया ताकि यदि सिस्टम में कोई कमी हो तो उसमें सुधारात्मक उपाय किए जा सकें। अभिषेक शर्मा ने मरीजों के रेफरल पैटर्न की भी समीक्षा की। रेफरल के कारणों के बारे में जाना। इन-हाउस मेडिकल और डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए कहा। बैठक में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट्स के रेजिडेंशियल हॉस्टल, 180 बेड वाले अस्पताल, सीवरेज व एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम, 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक सहित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों तथा सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed