{"_id":"686ae11a99ea0d67710b5443","slug":"health-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-102595-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित व्यायाम से हृदय को मिलती है मजबूती : डॉ. सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित व्यायाम से हृदय को मिलती है मजबूती : डॉ. सुशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उदास मार्ग संस्थान आरएस पुरा में हृदय रोगों पर जागरूकता शिविर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुशील शर्मा के नेतृत्व में उदास मार्ग संस्थान आरएस पुरा में हृदय रोगों पर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।
डॉ. सुशील शर्मा ने हृदय संबंधी बीमारियों के बढ़ते प्रचलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम से हृदय को मजबूती मिलती है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। संतुलित आहार लेना चाहिए। डॉ. शर्मा ने हृदय स्वास्थ्य के लिए किए जाने वाले व्यायाम भी बताए। उन्होंने कहा कि यह न केवल हृदय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल के स्तर सहित प्रमुख जोखिम को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इस दौरान उदास मार्ग संस्थान के गुरू बाबा भगवान दास, गुणू शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक इशी आदि मौजूद थे।